अगर हम ब्लड यानी खून की बात करें, तो यह हमारे शरीर में अहम भूमिका निभाता है। यह हमारे शरीर के हर कोने में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है। ऐसे में शरीर में कभी खून की कमी नहीं होनी चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर किसी व्यक्ति के शरीर में किसी दूसरे ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया जाए, तो इससे शरीर पर क्या असर पड़ेगा? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जब किसी व्यक्ति को खून की कमी हो जाती है, तो डॉक्टर उसे खून चढ़ाते हैं, लेकिन, यह बहुत जरूरी है कि व्यक्ति को उसी तरह का खून चढ़ाया जाए जो उसके शरीर में पहले से है। यही मेडिकल साइंस कहती है।
आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि ब्लड के अलग-अलग ग्रुप होते हैं, जिसमें कि A, B, AB और O आदि शामिल होते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे ब्लड ग्रुप हैं, जो बहुत रेयर होते हैं।
अगर हम बात करें कि शरीर में किसी दूसरे ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने से क्या होता है, तो उसके शरीर में खून के साथ रिएक्शन हो सकता है।
खून के साथ रिएक्शन होने से आप गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। इसके चलते खून चढ़ाने से पहले डॉक्टर बहुत सावधानी से ब्लड टेस्ट करते हैं।
हालांकि, कभी-कभी, सही खून चढ़ाने के बाद भी किसी व्यक्ति को एलर्जी हो सकती है। इसके चलते सूजन या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए आपको आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अनार और चुकंदर खा सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com