अक्सर लोग दूर्वा खाना पसंद करते हैं। इससे शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि दूर्वा खाने से क्या होता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए, विटामिन-सी, प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम और एसिटिक एसिड आदि पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
दूर्वा का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही, व्यक्ति को भूख लगती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे- गैस, अपच और कब्ज दूर होते हैं।
रिसर्च के अनुसार, दूर्वा में ग्लाइसेमिक अच्छी मात्रा में होता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
दूर्वा को हरा रक्त के नाम से भी जाना जाता है। इसे खाने से एनीमिया का समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा, रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में भी मददगार है।
अगर आप मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं, तो दूर्वा का सेवन करें। इससे तनाव दूर होने लगता है और हार्ट से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा भी कम होता है।
दूर्वा में विटामिन-सी होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ