शिवलिंग पर कलावा बांधने से क्या होता है?


By Ashish Mishra24, Jan 2025 06:00 AMjagran.com

शिव जी की पूजा करना

अक्सर लोग शिव जी की पूजा करते हैं। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है और रुके हुए कार्य होते हैं। आइए जानते हैं कि शिवलिंग पर कलावा बांधने से क्या होता है?

परेशानियां से छुटकारा

शिव जी के प्रसन्न होने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, सफलता के रास्ते खुलने लगते हैं।

शिवलिंग पर कलावा बांधना

पूजा-पाठ करते समय शिवलिंग पर कई शुभ चीजें अर्पित करनी चाहिए। वहीं, शिवलिंग पर कलावा बांधने से व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव आने लगते हैं।

शिवजी की कृपा

शिवलिंग पर कलावा बांधने से साधक के ऊपर शिव जी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो शिवलिंग पर कलावा बांधे। ऐसा करने से सफलता के योग बनते हैं और रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।

कारोबार में होगी वृद्धि

व्यापार में नुकसान का सामना करने वाले लोगों को शिव जी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान शिवलिंग पर कलावा बांधे। इससे कारोबार में वृद्धि होती है।

कलावा का महत्व

मान्यता के अनुसार, कलावा में बांधने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा, दुर्घटना होने का भी खतरा कम रहता है।

हाथ में कलावा बांधने के फायदे

पूजा-पाठ के दौरान हाथ में कलावा बांधना शुभ होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा संचार होता है।

पढ़ते रहें

शिव जी की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ