रोज आधी रात के बाद सोने से शरीर का क्या होता है?


By Ashish Mishra04, Jun 2024 11:53 AMjagran.com

आधी रात को सोना

अक्सर लोग काम के चलते पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं। आइए जानते हैं कि रोज आधी रात के बाद सोने से क्या होता है?

फोन चलाने की आदत

कई लोग रात में सोने से पहले फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं। ऐसे में आधी रात के बाद सोना शुरू करते हैं। इन लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आधी रात को सोने के नुकसान

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है। अगर आप आधी रात के बाद सोते हैं, तो सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं।

तनाव की समस्या

अगर आप आधी रात तक जागते हैं, तो स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल में वृद्धि हो सकती है। जिसकी वजह से तनाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मोटापा बढ़ने की समस्या

रात में ज्यादा देर तक जागने से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगती है, जिससे वजन बढ़ने लगता है और व्यक्ति को मोटापे की समस्या होने लगती है।

याददाश्त कमजोर होना

रोज आधी रात के बाद सोने से मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आपकी याददाश्त भी कमजोर हो सकती है।

इम्यूनिटी कमजोर होना

अगर आप रोजाना पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इससे आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

पर्याप्त नींद लें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना चाहिए। इससे आपका दिमाग भी हेल्दी रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ