घर में अचानक पीपल उगने से क्या होता है?


By Ashish Mishra12, Jun 2025 04:27 PMjagran.com

पीपल का पेड़

सनातन धर्म में पीपल के पेड़ की पूजा करना लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि घर में अचानक पीपल उगने से क्या होता है?

परेशानियों से छुटाकारा

रोजाना पीपल के पेड़ की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं।

पीपल के पेड़ का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु, भगवान शिव और पितरों का वास होता है। पीपल के पेड़ की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

अचानक पीपल का पेड़ उगना

घर के आसपास अचानक पीपल का पेड़ उगना अशुभ माना जाता है। यह पितृ दोष या पितरों के नाराज होने का संकेत हो सकता है।

नकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में अचानक पीपल का पेड़ उगना नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की तरफ संकेत करता है। इससे परिवार में क्लेश बढ़ने की स्थिति भी पैदा हो सकती है।

पेड़ को उखाड़कर न फेंके

घर में उगे हुए पीपल के पेड़ को उखाड़कर नहीं फेंकना चाहिए। ऐसा करने से दोष लग सकता है और कार्यों में भी बाधाएं आने लगती हैं।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

घर में अचानक पीपल का पेड़ उगने पर उसकी पूजा करके क्षमा प्रार्थना करें। इसके बाद पेड़ को खोदकर किसी साफ स्थान जैसे- मंदिर या बगीचे में लगा दें।

इस दिन हटाएं पेड़

पीपल के पेड़ को पूर्णिमा, अमावस्या या रविवार के हटा सकते हैं। इस दिन पेड़ को हटाने से दोष नहीं लगता है।

पढ़ते रहें

घर में पेड़-पौधे उगने के मतलब के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ