रोज तुलसी में जल चढ़ाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra22, May 2024 12:28 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलती के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं।

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की कमी दूर होने लगती है।

रोजाना जल चढ़ाएं

रोज स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है और परेशानियों से छुटकारा मिलने लगता है।

मंत्र का जाप करें

तुलसी पर जल चढ़ाते समय 'ॐ-ॐ' मंत्र का 11 या 21 बार जाप करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं।

आर्थिक स्थिति मजबूत करना

धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को रोजाना तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

परिवार में सुख-समृद्धि

पारिवारिक कलह को दूर करने के रोजाना तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार

तुलसी के पौधे की पूजा करने और उस पर जल चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

तुलसी लगाने की दिशा

घर में तुलसी के पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इस पौधे को हमेशा घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

पढ़ते रहें

रोजाना पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ