अक्सर लोग तिजोरी में मोर पंख रखते हैं। इससे जीवन में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि तिजोरी में मोर पंख रखने से क्या होता है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
वास्तु के अनुसार, तिजोरी में मोर पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे धन से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती हैं और तरक्की के योग बनते हैं।
अगर आप नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो तिजोरी में मोर पंख रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वातावरण भी अच्छा बना रहता है।
वास्तु के अनुसार, तिजोरी में मोर पंख रखने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा, कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।
बिजनेस में नुकसान का सामना करने वाले लोगों को तिजोरी में मोर पंख रखना चाहिए। इसे रखने से कारोबार में वृद्धि होती है और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।
मोर पंख को पूजा स्थल पर भी रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में बुरी आत्माओं का प्रवेश नहीं होता है और सकारात्मकता बनी रहती है।
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर 3 मोर पंख लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों को बुरी नजरों से छुटकारा मिलता है।
वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ