सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या पर मौन व्रत रखने से क्या होता है?
पंचांग के अनुसार, इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन व्रत रखने से साधक की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 जनवरी को शाम को 07 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 29 जनवरी को शाम को 06 बजकर 05 मिनट पर होगा।
इस दिन मौन व्रत रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे साधक का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होती हैं।
चंद्र देव को मन का कारक माना जाता है। ऐसे में मौनी अमावस्या पर मौन व्रत रखने से व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। इससे तनाव की समस्या नहीं होती है।
मौनी अमावस्या पर मौन व्रत रखने से वाणी में शुद्धता आने लगती है। इसके अलावा,व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान भी मिलता है।
मौन धारण करके ध्यान करना शुभ होता है। ऐसा करके व्यक्ति खुद को पहचान सकता है। मौनी अमावस्या पर मौन व्रत रखने से मौक्ष की प्राप्ति होती है।
मौनी अमावस्या पर गंगा में स्नान करने से सारे पाप दूर होने लगते हैं। इसके अलावा, व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और मोक्ष द्वार खुलते हैं।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ