दिमाग की नसें बंद होने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?


By Farhan Khan09, May 2025 12:10 PMjagran.com

नसें शरीर के लिए होती हैं जरूरी

नसें हमारे शरीर को खून पहुंचाने का काम करती हैं। ऐसे में इसमें जरा सी भी गड़बड़ी शरीर को भारी पड़ सकती है। आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं।

नसें बंद होने से क्या होता है?

आज हम आपको बताएंगे कि अगर दिमाग की नसें बंद हो जाए, तो इससे शरीर में क्या बदलाव होते है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

सिर में दर्द होना

अगर आपके अचानक से सिर में लगातार दर्द हो रहा है, तो यह दिमाग की नसें बंद होने की ओर इशारा करते है। इसके लिए आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

चेहरा सुन्न होना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति के चेहरे का एक हिस्सा सुन हो गया है। यह संकेत नसें बंद होने की ओर इशारा करता है।

ठीक तरह से न बोल पाना

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जब दिमाग की नसें बंद हो जाती है, तो ऐसे में आप ठीक तरह से बोल नहीं पाते।

कमजोरी आना

शरीर में कमजोरी आने के कई कारण हो सकते हैं। इन्हीं, कारणों में दिमाग की नसें बंद होना भी शामिल है। इस संकेत को आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

चक्कर आना

कभी-कभी, चक्कर आना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर आप लगातार इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो यह दिमाग की नसें ब्लॉक होने के बारे में बताता है।

फोकस करने में समस्या

अगर आपको किसी काम पर फोकस करने में समस्या आ रही है, तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है। इससे दिमाग नसें ब्लॉक हो सकती है।

दिमाग की नसें बंद होने से शरीर में नेगेटिव बदलाव होने लगते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com