कई बार लोग चेहरे पर झुर्रियों का सामना करते रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई बार यह प्रोडक्ट्स चेहरे पर गलत असर के डालने लगता है। उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां भी काफी आने लगती हैं। आज हम आपको ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे जिनसे आप अपने चेहरे की झुर्रियों को कम कर सकते हैं।
जब भी आप अपने घर से किसी भी काम के लिए बाहर निकले तब हमेशा सनस्क्रीन को चेहरे के साथ हाथ पैरों पर जरूर लगाएं। सनस्क्रीन आपकी त्वचा को सूरज की UV किरणों से बचाने में मदद करती है।
स्ट्रेस की वजह से चेहरा काफी डल लगने लगता है। चेहरे पर ग्लो को बरकरार रखने के लिए आपको रोज मेडिटेशन करना चाहिए।
जंक फूड और अनहेल्दी खाना खाने से स्किन पर बुरा असर पड़ता है। इससे चेहरे पर झुर्रियों की समस्या भी होने लगती है।
अपने चेहरे के साथ बॉडी को स्वस्थ रखने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे चेहरे पर ग्लो बढ़ने लगता है और शरीर भी हेल्दी रहती है।
जो लोग स्मोकिंग और ऐल्कोहॉल का सेवन करते हैं, उनके चेहरे से धीरे-धीरे ग्लो खत्म होने लगता है। इन लोगों के चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं।
नींद पूरी न होने की वजह से लोगों की आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और चेहरा थका हुआ नजर आता है। अपने चेहरे को स्वस्थ और अट्रैक्टिव बनाएं रखने के लिए रोज 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
चेहरे पर हमेशा क्लीनर और फेस मास्क नहीं लगाना चाहिए, इससे स्किन काफी खराब हो सकती है। अगर आप स्किन केयर करना चाहती हैं, तो घरेलू चीजें आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।
चेहरे की मालिश और फेस योग से ब्लड सर्कुलेशन रहता है, जिससे त्वचा में निखार आता है और झुर्रियां कम होती हैं। मालिश करने से मांसपेशियां अच्छी होती हैं और लचीलापन बना रहता है।
हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Imdb