पेट की गैस मिनटों में निकलेगी, खाएं ये फूड्स


By Ashish Mishra09, Sep 2024 10:00 PMjagran.com

गैस की समस्या

अक्सर लोग गैस की समस्या का सामना करते रहते हैं। इससे व्यक्ति को बेहद परेशानी होती है। आइए जानते हैं कि इस समस्या से बचने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने पर पेट में गैस की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

गैस से छुटकारा के लिए खाएं ये चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे खाने से गैस की समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही, पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है और कब्ज से भी छुटकारा मिलता है।

लहसुन खाएं

रोजाना सुबह लहसुन की 2 कलियां खाने से गैस की समस्या दूर होने लगती है। इसे खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होने लगती है।

हींग का सेवन करें

इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसे गैस और अपच जैसी समस्या दूर होने लगती हैं। इसके अलावा, पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।

अदरक खाएं

अगर आप गैस की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अदरक की चाय बनाकर पिएं। इसमें एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मददगार हैं।

छाछ पिएं

इसमें काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से गैस की समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही, पाचन दुरुस्त रहता है।

एक्सरसाइज करें

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना 20-30 मिनट तक एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे शरीर पूरी तरह से फिट रहता है और गैस की समस्या भी दूर होती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ