पूजा करते समय फूल गिरना क्या संकेत देता है?


By Farhan Khan24, Jan 2024 08:25 PMjagran.com

पूजा-पाठ का महत्व

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व है। रोजाना लोग घर में सुबह-शाम अपने इष्ट की आराधना करते हैं और उनसे आशीर्वाद पाते हैं।

पूजा के समय फूल गिरना

कई बार ऐसा होता है कि पूजा करते हैं समय फूल गिर जाता है या दीपक बुझ जाता है। इन संकेतों का भी कुछ न कुछ अर्थ होता है।

भगवान प्रसन्न

पूजा के दौरान मिले इन संकेतों से ये पता लगाया जा सकता है कि भगवान आपके प्रसन्न है या आपसे नाराज है।

शुभ संकेत

आज हम आपको इन्हीं संकेतों के बारे में विस्तार से बताएंगे। ताकि आप भी इन संकेतों के बारे में अवगत हो सकें। आइए विस्तार से जानें।

मनोकामना पूर्ण

पूजा करते दौरान मूर्ति से फूल गिरने का यह अर्थ है कि आपकी पूजा सफल हुई है और भगवान आपसे प्रसन्न हैं। आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है।

तिजोरी कभी नहीं होगी खाली

इस फूल को आप एक लाल कपड़े में बांध कर घर की तिजोरी में रख लें। इससे आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं होगी।

मेहमान आना

पूजा के दौरान घर में किसी मेहमान का आना भी भगवान की कृपा-दृष्टि होने का संकेत देता है। समझ जाइए कि आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।

लौ तेजी से जलना

अगर पूजा करते समय दीपक जलाते ही इसकी लौ अचानक से तेजी से जलने लगे तो समझ जाए कि आपकी पूजा सफल हो गई है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com