इन बीमारियों में पैरों में होने लगती है जलन


By Farhan Khan21, Apr 2025 03:36 PMjagran.com

पैरों में जलन होना

गर्मियां शुरू हो चुकी है और यह मौसम अक्सर कई परेशानियां अपने साथ लेकर आता है। इन परेशानियों में पैरों में जलन और सेंसेशन महसूस होना आदि शामिल है।

इन बीमारियों में पैरों में होने लगती है जलन

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन बीमारियों के चलते पैरों में जलन होने लगती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

शुगर लेवल हाई होना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों के पैरों में जलन होने लगती है। उनके शरीर में मौजूद शुगर लेवल हाई हो जाता है। ऐसे में शुगर लेवल कंट्रोल में रखें।

शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने से जुड़े फूड्स खाएं

शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए आप इससे जुड़े फूड्स का सेवन कर सकते हैं। योगासन करना भी एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।

फंगल इंफेक्शन

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि फंगल इंफेक्शन में व्यक्ति के पैर बुरी तरह से जलने लगते हैं।

फंगल इंफेक्शन से राहत के लिए दही खाएं

फंगल इंफेक्शन से राहत पाने के लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा यह गर्मियों में यह शरीर को ठंडा रखने का काम करता है।

किडनी का सही तरीके से काम न करना

जब किडनी सही तरीके से काम नहीं पाती, तो ऐसे में शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। इसके चलते आपको पैरों में तेज जलन होने लगती है।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

किडनी को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। आप दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।

इन बीमारियों में पैरों में जलन होने लगती है। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com