आज यानि 14 फरवरी को भारत सहित पूरे विश्व में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। लोग इस दिन प्यार के रंग में रंगे होते हैं।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि वैलेंटाइन डे के दिन कपल क्या-क्या करते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
परंपरागत रूप से, वैलेंटाइन डे पर लोग कार्ड, गिफ्ट और प्यार के संदेश भेजकर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं।
कुछ लोग अपने प्यार का इजहार गुप्त रूप से भी करते हैं। इसके लिए वे प्यार भरा अननोन मैसेज भेजते हैं।
वैलेंटाइन डे के सेलिब्रेशन में चॉकलेट, कपल के लिए डिनर और गुलाब का फूल शामिल है।
इस दिन कपल्स एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं और एक-दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं।
इसके अलावा कहीं घूमने जाते हैं। साथ ही लोग इस दिन अपने पार्टनर को गिफ्ट्स भी देते हैं।
अगर हम वैलेंटाइन डे का इतिहास की बात करें तो यह प्राचीन रोम से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि रोमन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने सैनिकों को विवाह करने से मना कर दिया था, क्योंकि उनका मानना था कि विवाहित पुरुष युद्ध में अच्छे सैनिक नहीं होते हैं।
संत वैलेंटाइन ने इस आदेश का विरोध किया और चुपके से सैनिकों की शादी करवाते रहे। जिसके बाद 14 फरवरी को सम्राट क्लॉडियस ने संत वैलेंटाइन को मौत की सजा दी थी।