राशि के अनुसार खेलें इन रंगों से होली, होगी तरक्की


By Mahak Singh02, Mar 2023 02:34 PMjagran.com

फाल्गुन माह

फाल्गुन माह हिंदू धर्म के लिए बेहद खास होता है, इस दिन सभी एक-दूसरे को गले लगाते हैं और गुलाल-अबीर लगाते हैं।

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के दिन राशि के अनुसार रंगों का चुनाव करके खेलने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि के साथ जीवन में तरक्की मिलती है।

होली

आइए जानते हैं कि होली के दिन राशि के अनुसार किन रंगों से होली खेलनी चाहिए।

मेष राशि

होली के दिन इस राशि के लोग लाल गुलाल, रंग से होली खेल सकते हैं, इसे सुख-समृद्धि का रंग माना जाता है।

वृषभ राशि

इस राशि के लोग हरे या गुलाबी रंग से होली खेल सकते हैं, ऐसा करने से तरक्की मिलती है।

मिथुन राशि

इस राशि के लोग हल्का नीला या हरे रंग से होली खेल सकते हैं, ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक सफेद या पीले रंग से होली खेल सकते हैं, ऐसा करने से करियर में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को लाल या पीले रंग से होली खेलनी चाहिए, ऐसा करने से जीवन में खुशियां आएंगी।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों को लाल या बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए, इससे सुख-समृद्धि आती है।

तुला राशि

इस राशि के लोगों को हरे या गुलाबी रंग से होली खेलनी चाहिए, ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता बढ़ती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग लाल रंग से होली खेल सकते हैं, ऐसा करने से तरक्की मिलती है।

धनु राशि

धनु राशि के लोग लाल या पीले रंग से होली खेल सकते हैं, ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और तरक्की मिलती है।

मकर राशि

इस राशि के जातक काले या नीले रंग से होली खेल सकते हैं, ऐसा करने से सुख-समृद्धि के साथ-साथ उन्नति भी होती है।

कुंभ राशि

इस राशि के लोग नारंगी, पीले या काले रंग से होली खेल सकते हैं, ऐसा करने से धन की प्राप्ति होगी।

मीन राशि

इस राशि के लोग हरे रंग से होली खेल सकते हैं, ऐसा करने से सफलता मिलती है।

अध्यात्म से जुड़ी ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ