कुछ लोगों को पेशाब करते समय जलन महसूस होती है। यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है।
आज हम आपको बताएंगे कि पेशाब में जलन होना किसी बीमारी की ओर इशारा करता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब पेशाब करते समय जलन होने लगती है, तो मेडिकल की भाषा में इसे डिस्यूरिया बीमारी कहते हैं।
डिस्यूरिया बीमारी पुरुषों और महिलाओं दोनों में से किसी को भी हो सकती है। जिसे भूल से इग्नोर नहीं करना चाहिए।
जब मूत्राशय या गुर्दे में बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं, तो ऐसे में पेशाब करने में जलन या दर्द महसूस हो सकता है।
अगर किडनी में स्टोन हो जाए, तो पेशाब करते समय जलन हो सकती है। जिसमें पेशाब का रंग हो जाता है।
कहा जाता है कि डिस्यूरिया बीमारी एक या दो दिन में खुद ठीक हो जाती है। अगर फिर भी ठीक न हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com