फैटी लिवर के लक्षण क्या हैं?


By Akshara Verma04, Jun 2025 02:00 PMjagran.com

फैटी लिवर के लक्षण

आजकल फैटी लिवर एक आम समस्या बन चुकी है। लिवर में अतिरिक्त वसा जमा होने के कारण लोगों को इसकी समस्या का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं फैटी लिवर के लक्षणों के बारे में।

पेट में दर्द

पेट में दर्द होना फैटी लिवर का सबसे आम लक्षणों में से एक होता है। यह दर्द पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में महसूस होता है। साथ ही, पेट के आसपास सूजन भी होने लगती है।

थकान और कमजोरी

अगर आपको शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, तो यह भी एक फैटी लिवर का लक्षण है। पूरी नींद लेने के बाद भी शरीर में थकान बनी रहती हैं।

वजन में कमी

फैटी लिवर के कारण वजन भी तेजी से कम होने लगता है। यदि आप बिना किसी कारण के वजन में कमी महसूस कर रहे है, तो आप फैटी लिवर की परेशानी से जूझ रहे हैं।

त्वचा और आंखों में बदलाव

क्या आप जानते हैं, फैटी लिवर की गंभीर स्थिति में धीरे-धीरे त्वचा और आंखों के रंग में पीलापन दिखाई देने लगता है। यह सबसे खतरनाक लक्षण माना जाता है।

पाचन में समस्याएं

फैटी लिवर के कारण लोगों को पाचन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे कब्ज, एसिडिटी और पेट का फूलना। यह धीरे-धीरे इस समस्या में वृद्धि होने लगती है।

पैरों में सूजन

क्या आप जानते हैं धीरे-धीरे फैटी लिवर के मरीजों के पैरों और हाथों में सूजन दिखाई देनी लगती है। फैटी लिवर के मरीज की पहचान करने के लिए यह एक लक्षण भी शामिल है।

मानसिक स्वास्थ्य में समस्याएं

फैटी लिवर के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है, जिससे लोगों में सोचने-समझने की क्षमता में कमी दिखाई देने लगती है। साथ ही, वह लोग काफी चिड़चिड़े भी रहने लगते है।

लक्षण दिखना

फैटी लिवर के लक्षणों को पहचानना और समय पर इसका इलाज करना महत्वपूर्ण है। यदि आप इनमें से किसी फैटी लिवर के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से जाकर मिलें।

इस स्टोरी से जानिए फैटी लिवर के लक्षणों के बारे में। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik