साइलेंट हार्ट अटैक वह होता है जिसमें दिल को नुकसान पहुंचता है, लेकिन नॉर्मल हार्ट अटैक जैसे तेज दर्द का अनुभव नहीं होता। अक्सर लोग इसे अनदेखा कर देते हैं, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इसके मुख्य लक्षण।
साइलेंट हार्ट अटैक के दौरान छाती में हल्का दबाव, भारीपन या खिंचाव महसूस हो सकता है। यह दर्द इतना कम होता है कि लोग इसे आम थकान समझ लेते हैं।
सामान्य से अधिक थकान, रोजमर्रा के काम करना कठिन लगना। यह लक्षण विशेष रूप से महिलाओं में ज्यादा देखा जाता है।
ठंडा पसीना, बिना थकावट या गर्मी के भी आना अटैक का संकेत हो सकता है। अक्सर इसे तनाव या मौसम का असर समझ लिया जाता है।
हल्की मेहनत या आराम के दौरान सांस फूलना भी साइलेंट अटैक के लक्षण हो सकते हैं। छाती में हल्का दबाव या असहजता भी इसके साथ हो सकती है।
बिना कारण चक्कर, चिड़चिड़ापन या घबराहट महसूस होना। यह हार्ट की कमजोरी और रक्त संचार में समस्या का संकेत हो सकता है।
सिर्फ छाती में दर्द ही नहीं, कभी-कभी ये दर्द अन्य हिस्सों में महसूस होता है। अक्सर लोग इसे मांसपेशियों या रीढ़ की समस्या समझ लेते हैं।
अपच, मतली या पेट में भारीपन महसूस होना। ये लक्षण विशेषकर महिलाओं में हार्ट अटैक के साथ जुड़े होते हैं।
इनमें से कोई भी लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva