तेजी से वजन बढ़ना अक्सर कई कारणों से होता है। कुछ वजहें ऐसी हैं जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का संकेत भी हो सकती हैं। आइए जानें इसके पीछे के कारणों के बारे में।
ज्यादा तैलीय, मीठा और प्रोसेस्ड फूड खाने से शरीर में कैलोरी का स्तर बढ़ जाता है। इससे शरीर में फैट जमा होने लगता है।
वजन बढ़ाने का एक बड़ा कारण दवाइयां भी हो सकती हैं। कुछ दवाएं, जैसे स्टेरॉयड, एंटी-डिप्रेसेंट या हार्मोनल दवाएं, वजन बढ़ा सकती हैं।
नींद पूरी न होने पर हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं। इससे भूख बढ़ती है और वजन जल्दी बढ़ सकता है।
स्ट्रेस के दौरान कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है। इससे ज्यादा खाने की आदत और वजन बढ़ना शुरू होता है।
थायराइड की समस्या (हाइपोथायरायडिज्म), पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) जैसी स्थितियां वजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं।
लंबे समय तक बैठे रहना या शारीरिक गतिविधि न करना कैलोरी बर्निंग को रोक देता है। शरीर में फैट जमा होना तेज हो जाता है।
अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो इससे शरीर में फ्लूइड रिटेंशन बढ़ता है। इससे वजन बढ़ने जैसा लग सकता है।
अगर अचानक बहुत तेजी से वजन बढ़ रहा है, तो डॉक्टर से चेकअप करवाना जरूरी है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva