शरीर से बदबू आना एक आम समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है। आइए जानते हैं शरीर में किन कारणों से बदबू उत्पन्न होती हैं।
शरीर में पसीना आना एक आम समस्या है। लेकिन, जब पसीना अधिक मात्रा में आता है, तो वह शरीर पर जमा होने लगता है। इसी कारण यह बदबू का कारण बनने लगता है।
शरीर की स्वच्छता का ध्यान न रखने से शरीर पर बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, जो बदबू का कारण बनते हैं।
कुछ खाद्य पदार्थ जैसे कि प्याज, लहसुन, और मसालेदार भोजन पाचन के दौरान बदबूदार गैसों का कारण बन सकते हैं।
कुछ मेडिकल स्थितियाँ जैसे कि डायबिटीज, गुर्दे की बीमारी, और पाचन संबंधी समस्याएं बदबू का कारण बन सकती हैं।
हार्मोनल परिवर्तन जैसे कि प्यूबर्टी, गर्भावस्था, और मेनोपॉज शरीर की बदबू को प्रभावित कर सकते हैं।
क्या आप जानते हैं शरीर में बदबू तनाव और चिंता के कारण आने वाले पसीने के कारण भी होते है। इसी कारण यह दिक्क्त होती हैं।
जूते और कपड़े जो ठीक से नहीं धोए जाते हैं या जो सिंथेटिक सामग्री से बने होते हैं, वे बदबू का कारण बन सकते हैं।
शरीर में बदबू आने के यह कारण होते है। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva