शतावरी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन-के, विटामिन-ई और विटामिन-सी , आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि शतावरी का इस्तेमाल करने से महिलाओं को किन परेशानियों से निजात मिल सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शतावरी में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो महिलाओं को मोटापे की समस्या से राहत दिला सकता है।
शतावरी का सेवन करने से पीरियड्स के दर्द को कम किया जा सकता है क्योंकि इसमें सैपोनिन, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और फाइटोएस्ट्रोजन जैसे पोषक तत्व होते हैं।
अगर आप डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है, तो इसके लिए आपको शतावरी का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी-डायबिटीज गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि शतावरी में फोलेट होता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी हो सकता है। इससे शिशु सेहतमंद रहता है।
बदलते मौसम में अक्सर महिलाओं की इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए शतावरी का सेवन किया जा सकता है क्योंकि इसमें विटामिन-सी होता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com