बकासन करने के क्या फायदे हैं?


By Lakshita Negi23, Mar 2025 02:00 PMjagran.com

बकासन को क्रो पोज भी कहा जाता है, यह एक योग मुद्रा है जिसमें बाजुओं और कोर मसल्स को स्ट्रांग करने में मदद मिलती है। इस आसन को करने से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और कई सारे फायदे भी मिलते हैं। आइए बकासन करने के फायदों के बारे में जानें। 

बाजुओं और कलाई की मजबूती

बकासन करने से बाजुओं, कंधे और कलाई की मसल्स स्ट्रांग होती हैं, जो शरीर के ऊपरी हिस्से को ताकतवर बनाता है। 

कोर मसल्स टोन

बकासन करने से पेट की मसल्स पर गहरा असर होता है, जिससे कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है। इस आसन को रोजाना करने से पेट की चर्बी को कम करने में भी मदद मिलती है। 

बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाए

बकासन करने से शरीर के बैलेंस को सही करने में मदद मिलती है साथ ही यह हड्डियों और जॉइंट्स की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ाता है। इसे करने से चोट लगने की संभावना कम होते हैं।

डाइजेशन के लिए बकासन

बकासन करने से पेट की आसपास की नसों औप पार्ट्स की मसाज होती है, जिससे डाइजेशन की प्रोसेस तेज होती है और कब्ज जैसी प्रॉब्लम्स से आराम मिलता है। 

मेंटल हेल्थ के लिए बकासन

बकासन करते वक्त पूरे शरीर को बैलेंस में रखने की जरूरत होती है, जिससे ध्यान केंद्रित करने की पावर बढ़ती है और मेंटल हेल्थ भी अच्छी होती है।

शरीर को हल्का और एनर्जेटिक बनाए

बकासन करने से शरीर में हल्कापन महसूस होता है साथ ही यह शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे दिनभर फुर्तीले रहते हैं। 

शरीर को ताकतवर, फ्लेक्सीबल और बैलेंस रखने के लिए रोजाना बकासन का अभ्यास जरूर करें।