बॉलीवुड की फैशन क्वीन Ananya Panday अपनी एक्टिंग से ज्यादा वेस्टर्न लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनका स्टाइल लाखों लड़कियों का दिल जीत लेता है। आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस के लुक्स पर।
वाइन कलर के इस ब्लेजर लुक में एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं। आप ऑफिस में बॉसी पर्सनैलिटी के लिए इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ने लेदर स्कर्ट के साथ प्रिंटेड टॉप को कैरी किया है, जिसमें वह बेहद क्लासी लग रही हैं। यंग गर्ल्स नॉर्मल हैंगआउट पर इस आउटफिट को पहन सकती हैं।
डिजाइनर बॉडीकॉन ड्रेस में Ananya Panday बेहद हसीन और अट्रैक्टिव लग रही हैं। इस तरह के आउटफिट को आप क्लब पार्टी या कॉकटेल पार्टी में बोल्ड मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।
नॉर्मल हैंगआउट या दोस्तो के साथ हैंगआउट पर आप एक्ट्रेस के इस स्टाइलिश ऑफ शोल्डर डेनिम टॉप को पहनें। यह आपको हॉट के साथ सेसी लुक देगा।
पार्टी में गॉर्जियस के साथ हॉट दिखने के लिए एक्ट्रेस का यह डिजाइन और एलिगेंट स्लिट गाउन को स्टाइल कर सकती हैं। यह महफिल में आपको स्पॉटलाइट बनाएगा।
Ananya ने ग्रे पेंट और कोट के साथ व्हाइट शर्ट कैरी किया है। साथ ही, एक्ट्रेस की शिमरी टाई लुक को कंप्लीट कर रही है। आप पोनी हेयर स्टाइल के साथ लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
बॉलीवुड की फैशन क्वीन इस ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। आप बर्थडे पार्टी पर इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
वेस्टर्न आउटफिट के लिए आप एक्ट्रेस Ananya Panday से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@ananyapanday)