Weekly Rashifal: इस सप्ताह ये राशियां रहें सावधान, हो सकता है भारी नुकसान


By Abhishek Pandey18, Dec 2022 11:31 AMjagran.com

मेष साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि वालो का यह सप्ताह आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा। पराक्रम भाव में शनि देवता के बैठने के कारण आपका बिगड़ा हुआ काम भी बनेगा। व्यापार लाभ होगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालो के लिए यह सप्ताह तनाव पूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ भी अन बन हो सकती है। घर में कलेश का वातावरण रह सकता है, सतर्कता बरते।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालो को इस सप्ताह वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ को अनदेखा ना करे। नजदीकी रिश्तेदार से अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकते है।

कर्क सप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालो का यह सप्ताह सामान्य निकलेगा। चंद्रमा और केतु के बारहवें भाव में होने के कारण यात्राएं तकलीफमय होइंगी इसलिए सलाह दी जाती है की अनावश्यक यात्राए ना करे।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि वालो का यह सप्ताह खुशियों भरा रहेगा। पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ नोक झोंक होती रहेगी।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालो के लिए यह सप्ताह मिला जुला फल देने वाला रहेगा। इस सप्ताह मन विचलित रहेगा कोई भी कार्य में मन नहीं लगेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वालो के लिए यह सप्ताह तनावपूर्ण रह सकता है, आलस के कारण बने हुए काम बिगड़ेंगे। धन का व्यय अत्यधिक होगा। जातक मनोरंजन में समय अधिक व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालो का इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ विवाद होसकता है। सुख सुविधा में कमी महसूस करेंगे। तनावमय वातावरण के कारण काम धंधे में मन नहीं लगेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह जातक का झुकाव आध्यात्म की तरफ रहेगा। अच्छे उपदेश सुनना और सभी की मदद करना ऐसे आचरण को जातक अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे।

मकर साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालो का यह सप्ताह बहुत शानदार रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगो के लिए तरक्की मिलने के योग है, उच्च अधिकारियों के संपर्क में आयेंगे।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वालो का यह सप्ताह बहुत रोमांचक रहेगा। कोई पुराना विवाद सुलझ जाएगा। पैत्रिक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त होने के योग है।

मीन साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालो का यह सप्ताह ज्ञान अर्जित करने वाला रहेगा। जातक अपने अंदर तेज और शुद्धता को महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का मन अध्यन में लगेगा।