भाई की शादी में हाथों में लगाएं मेहंदी के ये 6 डिजाइन, सब पूछेंगे दुकान का पता


By Akshara Verma03, Feb 2025 01:10 PMjagran.com

शादी के लिए 6 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

शादी के मौके पर मेहंदी न सिर्फ एक शगुन होता है, बल्कि ये हाथों की शोभा को भी बढ़ाता है। आज हम आपके लिए मेहंदी के 6 खूबसूरत डिजाइन लेकर आए है, जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन यंग गर्ल्स और ऑफिस जाने वाली लड़कियों के हाथों पर ज्यादा अच्छी लगती हैं। आप शादी में इस अट्रैक्टिव डिजाइन को लगवा सकती हैं।

ज्वेलरी डिजाइन मेहंदी

मेंहदी का यह डिजाइन आजकल बेहद ट्रेंड में हैं। ज्यादातर लड़कियों को भरे- भरे डिजाइन वाली मेहंदी नहीं पसंद आती। अगर आप भी उन्हीं में से है, तो यह मेंहदी आपके लिए एकदम परफेक्ट है

टैटू मेहंदी

शादी के लिए यह डिजाइन आपको काफी पसंद आएगा। यह डिजाइन कम समय में आपके हाथों को खूबसूरत और शानदार लुक देगा। इस मेहंदी के पैटर्न देखने में बेहद अट्रैक्टिव लगते है।

बेल डिजाइन

ज्यादातर लड़कियां अपने हाथ के पीछे की साइड सिंपल बेल का डिजाइन बनवाना पसंद करती हैं। शादी में आप भी इस सिंपल डिजाइन को अपने हाथों पर बनवा सकती हैं।

अफ्रीकन स्टाइल मेहंदी

इस मेहंदी का डिजाइन अरबी मेहंदी से मिलता जुलता होता है। अफ्रीकी मेहंदी का डिजाइन आपके पूरे हाथ को खूबसूरत पैटर्न से भर देता है। आप इस मेहंदी को शादी में लगवा सकती हैं।

पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन

पाकिस्तानी मेंहदी में ज्यादातर फुल के पैटर्न, पत्ते, मंडला डिजाइन बड़ी बारीकी से बनाए जाते हैं। यह मेंहदी काफी जल्दी हाथों पर अपना रंग छोड़ देती हैं। जिन लड़कियों को भरे भरे डिजाइन वाली मेहंदी हाथ पसंद है, उनके लिए यह मेहंदी एकदम परफेक्ट है।

फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik