किसी भी फंक्शन में जाना हो या अपने ही भाई की शादी हो। हम चाहते हैं कि हमारा लुक सबसे खूबसूरत नजर आए। भाई की शादी में हर बहना सबसे स्पेशल दिखना की हर मुमकिन कोशिश करती है।
अगर आपके भी भाई की शादी फिक्स हो गई है और हर फंक्शन के लिए आउटफिट खरीदने जा रही हैं, तो एक बार प्रियंका चोपड़ा के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
शादी की सबसे पहली रस्म हल्दी होती है। अगर आप भाई की हल्दी में कुछ हटके ट्राई करना चाहती हैं, तो प्रियंका की तरह येलो कलर के लॉन्ग स्कर्ट के साथ स्लीवलेस कुर्ती स्टाइल करें।
मेंहदी के कार्यक्रम में आप अगर सिंपल और सोबर लुक रखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के जैसा सूट चुनें। सूट के साथ आप हैवी इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।
लड़कों की शादी में तिलक का बहुत महत्व होता है। ऐसे में अपनी भाई के तिलक के लिए आउटफिट सर्च कर रही हैं, तो इस तरह की जरी वर्क एंब्रॉयडरी लहंगा पहनें।
अगर आप भाई की शादी में ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं, तो इस तरह का ग्लिटर लहंगा पहनना न भूलें। इसमें आपका लुक सबसे खास नजर आएगा।
भाई की रिसेप्शन पार्टी में कुछ डिफरेंट या इंडो-वेस्टर्न पहनना चाहती हैं, तो आप प्रियंका के जैसा ऑफ शोल्डर गाउन कैरी कर सकती हैं।
ऐसी ही तमाम फैशन और स्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@priyankachopra)