सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष कुंडली देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में काफी कुछ बताया जा सकता है।
कुंडली में शुभ ग्रहों की स्थिति ठीक रहने पर जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।
अशुभ ग्रहों के प्रभावी होने पर जीवन में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही आर्थिक स्थिति बदहाल हो जाती है।
अगर आप भी अपने जीवन में विषम परिस्थिति से गुजर रहे हैं, तो राशि अनुसार ये रत्न धारण कर सकते हैं।
मेष राशि के जातक सुख, समृद्धि और धन प्राप्ति हेतु मूंगा धारण कर सकते हैं। आप मूंगा के अलावा, पुखराज और माणिक भी धारण कर सकते हैं।
वृषभ राशि के जातक एक रत्ती हीरा धारण कर सकते हैं। अगर आर्थिक स्थिति सबल नहीं है, तो पन्ना या नीलम धारण कर सकते हैं।
मिथुन राशि के जातक सुख, समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। आप विकल्प में हीरा या नीलम रत्न भी धारण कर सकते हैं।
कर्क राशि के जातक सौभाग्य में वृद्धि के लिए मोती रत्न धारण कर सकते हैं। इसके अलावा, चांदी से निर्मित आभूषण भी धारण कर सकते हैं।
सिंह राशि के जातक करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता पाने के लिए माणिक रत्न धारण करें।