मनोकामना की पूर्ति के लिए पहनें ये माला


By Ashish Mishra02, Oct 2023 05:00 PMjagran.com

माला

अक्सर आपने देखा होगा कई लोग माला पहनते हैं। यह परंपरा सनातन काल से चली आ रही है। आइए जानते हैं कि किन माला को धारण करने से मनोकामना पूरी होती है?

नकारात्मकता

माला को धारण करने का अपना नियम होता है। कई लोग इस नियम की अनदेखी कर देते हैं, जिससे उन्हें नकारात्मक परिणाम मिलने लगता है।

तुलसी की माला

तुलसी की माला धारण करना अत्यन्त लाभदायक माना जााता है। इससे पहनने से मानसिक शांति मिलती है।

रुद्राक्ष की माला

भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रुद्राक्ष की माला को धारण किया जा सकता है। इससे आपके आसपास एक कवच बन जाता है, जिससे बाधाएं कुछ नहीं कर पाती हैं।

सफेद चंदन की माला

इसे धारण करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। इसे पहनने से राहु दोष भी खत्म हो सकता है।

मूंगे की माला

मूंगे की माला धारण करके मंगल ग्रह को शांत किया जा सकता है। इसे मंगलवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है।

मोती की माला

मोती की माला चंद्रमा के लिए शुभ माना जाता है। इसे पहनने से मन को शांति मिलती है। इसके अलावा सभी मनोकामना पूरी होती है।

स्फटिक की माला

अगर आपको शुक्र से संबंधित दोष हैं तो स्फटिक माला धारण करने से दोष दूर होता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ