हमारे शरीर को सेहतमंद रखने में पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। इन पोषक तत्वों में विटामिन-बी12 भी शामिल है। यह विटामिन रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने से अक्सर थकान, चक्कर आना, याददाश्त कमजोर होना और बार-बार सिर में दर्द होने जैसी परेशानियां होने लगती हैं।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने में मोरिंगा बेस्ट माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि विटामिन-बी12 के लिए मोरिंगा कैसे खाएं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
मोरिंगा को सहजन के नाम से भी जाना जाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कैल्शियम, पोटेशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
अगर आप टी लवर है, तो आपके लिए मोरिंगा की चाय बेस्ट हो सकती है। इसके लिए पानी उबालें और उबले हुए पानी में मोरिंगा की कुछ पत्तियां डालें और इसका सेवन करें।
मोरिंगा का पाउडर और मोरिंगा की चाय के अलावा आपकी मोरिंगा की सब्जी भी खा सकते हैं। इसकी सब्जी खाने में काफी टेस्टी होती है। आपको रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।
शरीर में विटामिन-बी12 के लिए आप मोरिंगा के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोरिंगा की पत्तियों को पीसकर पाउडर बनाना है और दूध मिलाकर इसे पी सकते हैं।
हालांकि मोरिंगा का सेवन करते समय इस बात का खासतौर से ख्याल रखें कि इसे ज्यादा न खाएं। मोरिंगा ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आपके पेट में दर्द हो सकता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com