सर्दियों में ऐसे खाएं शकरकंद, पूरे साल रहेंगे सेहतमंद


By Farhan Khan28, Jan 2025 05:46 PMjagran.com

शकरकंद में मौजूद पोषक तत्व

शकरकंद में फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी 6, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से सेहत चकाचक रहेगी।

शकरकंद खाने के फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी दुरुस्त रखने में मददगार माना जाता है।

पाचन रहेगा दुरुस्त

अगर आपका पाचन कमजोर रहता है, तो इसके लिए शकरकंद एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि शकरकंद में पोटेशियम होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

शकरकंद खाने के तरीके

आज हम आपको शकरकंद खाने के तरीके के बारे में बताएंगे। इन तरीकों से शकरकंद खाने से आप पूरे साल सेहतमंद रहेंगे। आइए इन तरीकों के बारे में विस्तार से जानें।

शकरकंद का हलवा खाएं

आप शकरकंद का हलवा खा सकते हैं। यह सर्दियों में एक बहुत ही स्वादिष्ट और पोषक गुणों से भरपूर डिश है। ये खाने में भी बहुत टेस्टी होता है।

शकरकंद की चाट खाएं

शकरकंद की चाट भी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह एक हल्का और टेस्टी नाश्ता है। इसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो सकती है।

शकरकंद का सूप पिएं

शकरकंद का सूप सर्दियों में शरीर को गर्मी देने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। आपको अपनी डाइट में यह सूप जरूर शामिल करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com