ये सुपरहिट फिल्में घर बैठे देखें


By Amrendra Kumar Yadav13, Jun 2024 02:06 PMjagran.com

ओटीटी है मनोरंजन का प्रमुख साधन

आज के समय में ओटीटी का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। ओटीटी के प्लेटफॉर्म पर लोग समय बिताना अधिक पसंद करते हैं। यहां अलग-अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं।

घर बैठें देखें ये सुपरहिट फिल्में

ऐसे में अगर आप भी ओटीटी पर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो इन फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। इनमें हॉरर, एक्शन और रोमांटिक फिल्में शामिल हैं।

नेटफ्लिक्स पर देखें ‘हिटमैन’

यह फिल्म ओटीटी के सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है, जिसमें एक प्रोफेसर की कहानी दिखाई गई है।

जियो सिनेमा पर मौजूद फिल्म ‘ब्लैकआउट’ देखें

वहीं जियो सिनेमा पर मौजूद फिल्म ब्लैकआउट भी देख सकते हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें विक्रांत मेसी, मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर लीड रोल में हैं।

हॉरर फिल्म ‘अंडर पेरिस’

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘अंडर पेरिस’ एक जबरदस्त हॉरर फिल्म है। इसमें एक वैज्ञानिक की कहानी दिखाई गई है जो पेरिस को बचाने के लिए शार्क का शिकार करता है।

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस करने में सफल रही थी। फिल्म में अजय देवगन के साथ में प्रियामणि और नितांशी गोयल ने रोल किया है। इसे प्राइम पर 349 रूपये खर्च कर देख सकते हैं।

‘बड़े मियां छोटे मियां’

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं।

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’

इसे भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। यह एक जबरदस्त कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं।

ओटीटी पर घर बैठे इन फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com