ओटीटी पर देखें ये हॉरर फिल्में, उड़ जाएगी नींद


By Amrendra Kumar Yadav08, Jun 2024 04:09 PMjagran.com

ओटीटी एंटरटेनमेंट का प्रमुख साधन

इन दिनों ओटीटी एंटरटेनमेंट का प्रमुख साधन बन गया है। यहां पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं।

हॉरर फिल्में देखें

हर कोई अपनी पसंद की फिल्में देखना पसंद करता है। ऐसे में हॉरर फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए कुछ फिल्मों की बात करेंगे। इन फिल्मों को देखने से रातों की नींद उड़ जाएगी।

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री

यह फिल्म रिलीज के बाद काफी चर्चा में रही। इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो चुड़ैल है और पुरुषों को उठा लेती है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

1920 है जबरदस्त हॉरर फिल्म

इस फिल्म में एक शादीशुदा जोड़े की कहानी दिखाई गई है जो हवेली में रहना शुरू करते हैं। इसके बाद वहां महिला के ऊपर एक बुरी आत्मा काबू कर लेती है। इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

बुलबुल फिल्म देखें

नेटफ्लिक्स पर मौजूद यह फिल्म बहुत डरावनी है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी ने रोल किया है, जो सामाजिक बंधनों को तोड़ने का प्रयास करती है।

अजय देवगन की फिल्म शैतान

वहीं अजय देवगन की फिल्म शैतान भी काफी डरावनी है। इस फिल्म में आर.माधवन भी लीड रोल में है, जो नेगेटिव किरदार में है और काला जादू करता है।

नो वन गेट्स आउट अलाइव

यह बहुत ही डरावनी ब्रिटिश फिल्म है, इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। डेढ़ घंटे की यह फिल्म आपकी रातों की नींद उड़ा सकती है।

वार्निंग फिल्म

यह एक बेहद ही डरावनी है, इसे अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है। इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और प्रिंस कंवलजीत सिंह लीड रोल में हैं।

हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो इन फिल्मों को देख सकते हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM