छुट्टियों में देखें ओटीटी की ये हिट फिल्में


By Amrendra Kumar Yadav18, Dec 2023 06:20 PMjagran.com

सिनेमा एंटरटेनमेंट का पॉपुलर माध्यम

सिनेमा एंटरटनेमेंट का सबसे पॉपुलर माध्यम है, यह समाज में घटित हो रही घटनाओं को दिखाने का प्रयास करता है और काफी हद तक सफल भी होता है।

सिनेप्रेमियों के लिए खास है यह वीकेंड

ऐसे लोग जिन्हें सिनेमा में रुचि है लेकिन समय नहीं मिल पा रहा तो यह वीकेंड उनके लिए बढ़िया विकल्प है, वीकेंड और उसके बाद क्रिसमस की छुट्टी पर फिल्मों का आनंद ले सकते हैं।

देखें ये फिल्में

ऐसे में छुट्टियों में कुछ खास फिल्मों को देख सकते हैं। इन फिल्मों को क्रिटिक्स के द्वारा खूब सराहा गया है।

एनएच 10

अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच 10 दर्शकों और क्रिटिक्स को खूब पसंद आई। इसकी कहानी रियल मर्डर से प्रेरित है, फिल्म में अनुष्का शर्मा ने बेहतरीन एक्टिंग की है जिसके लिए कई अवार्ड भी मिले हैं। इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

अफवाह है बेहतरीन फिल्म

अफवाह आज के सोशल मीडिया की कहानी को बखूबी दिखाती फिल्म है। सोशल मीडिया किस तरह से किसी मुद्दे को प्रभावित कर सकता है, यह दिखाया गया है। इसे नेटफ्लिक्स पर देक सकते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर ने भूमिका निभाई है।

नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म बुलबुल का लें आनंद

बुलबुल एक हॉरर फिल्म है, यह नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इसमें एनिमल एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने बेहतरीन रोल अदा किया है। इसका निर्देशन अन्विता दत्त ने किया है।

फंस गए रे ओबामा

यह फिल्म कम बजट में बनकर तैयार हुई थी, हालांकि ओटीटी पर इसे खूब देखा गया। फिल्म में संजय मिश्रा, नेहा गुप्ता, रजत कपूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

ट्रैप्ड का लें आनंद

राजकुमार राव की यह एक बेहतरीन फिल्म है जो साल 2016 में आई थी। इस फिल्म के लिए राजकुमार राव की एक्टिंग की बहुत तारीफ की गई है। इसे जी5 और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com