बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस काजोल देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मां को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में काजोल का दमदार किरदार बताया जा रहा है।
काजोल की ये हॉरर फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
काजोल ने मां से पहले कई शानदार फिल्में दी हैं। आइए आज हम आपको एक्ट्रेस की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप देखना न भूलें।
काजोल ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है, जिसमें से एक 'बाजीगर' भी है। यह 1993 में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने शाह रुख खान, शिल्पा शेट्टी और जॉनी लीवर लीड रोल में हैं।
काजोल की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' साल 1995 में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने शाह रुख खान के साथ राज और सिमरन का रोल अदा किया। इस वीकेंड एक्ट्रेस की इस मूवी को देखना न भूलें।
1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में काजोल, शाह रुख खान और रानी मुखर्जी मुख्य किरदार में नजर आएं। इस फिल्म में ट्रायंगल लव स्टोरी दिखाई गई है।
काजोल की फिल्म मां से पहले 'कभी खुशी कभी गम' को देखना न भूलें। यह साल 2001 की बेस्ट फिल्मों में से एक है।
काजोल ने 'माई नेम इज खान' में भी शाह रुख खान के साथ नजर आईं। यह उनकी हिट फिल्मों में से एक है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देखना न भूलें।
काजोल की इन बेहतरीन फिल्मों को आप जरूर देखना न भूलें। मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDB & Instagram