भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज आज से शरू हो रही है। इसका पहला मुकाबला आज खेला जाएगा।
विश्व कप 2023 से पहले यह दोनों टीमों के लिए बेहद अहम सीरीज है। इस सीरीज में दोनों टीमें अपना दमखम दिखाने का प्रयत्न करेंगी।
यह मुकाबला पंजाब के मोहाली में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला 1:30 बजे तक खेला जाएगा।
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना वाला यह मुकाबला टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर देखा जा सकता है।
इस मैच को मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो जियो सिनेमा ऐप या इसकी वेबसाइट पर फ्री में देख सकते हैं।
विश्व कप से पहले यह सीरीज आस्ट्रेलिया के लिए रिहर्सल के तौर पर काम करेगी। आस्ट्रेलिया को भारत की पिचों का अंदाजा हो जाएगा।
इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं। रोहित शर्मा और कोहली को इस सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए आराम दिया गया है।
इसके शुरूआती दो मैचों के लिए के एल राहुल को कप्तान चुना गया है और रवींद्र जडेजा को उपकप्तान चुना गया है।
स्पोर्ट्स और क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com