Ind vs Afg: इस प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में लें मैच का लुत्फ


By Amrendra Kumar Yadav11, Jan 2024 01:12 PMjagran.com

भारत बनाम अफगानिस्तान

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू हो रही है, इस सीरीज में रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है।

कहां होगा मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज पहला मुकाबला पंजाब के मोहाली में खेला जाएगा, टी20 विश्व कप से पहले यह भारत की आखिरी टी20 सीरीज है।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

मुकाबले के समय की बात करें तो यह मुकाबला भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे शुरू होगा, वहीं इसके लिए टॉस शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होगा।

कहां होगा प्रसारण

इस मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्टस पर किया जाएगा, इसके साथ ही इस मुकाबले का प्रसारण कलर्स सिनेप्लेक्स पर भी किया जाएगा।

ऑनलाइन यहां देखें

वहीं इसकी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर प्रसारित किया जाएगा। यहां पर इस मुकाबले का लुत्फ बिल्कुल मुफ्त में उठा सकते हैं।

निजी कारणों से विराट नहीं खेलेंगे यह मुकाबला

इस सीरीज के लिए विराट और रोहित की काफी दिनों बाद वापसी हो रही है, हालांकि विराट कुछ निजी कारणों से यह मुकाबला खेलने में असमर्थ रहेंगे।

2022 विश्व कप के बाद से नहीं खेले हैं मैच

आपको बता दें कि रोहित और विराट दोनों अनुभवी खिलाड़ी 2022 विश्व कप के बाद से टी20 मैच नहीं खेल रहे हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com