Wamiqa Gabbi के ब्लाउज यंग गर्ल्स करें ट्राई


By Akanksha Jain16, May 2024 06:17 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस वामिका गब्बी

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वामिका गब्बी हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

वामिका गब्बी के ब्लाउज डिजाइन

वामिका गब्बी के पास वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक हर तरह के आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके शानदार ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे।

यंग गर्ल्स लें फैशन टिप्स

अगर आप अपने साड़ी या फिर लहंगे के लिए शानदार ब्लाउज डिजाइन सर्च कर रहीं हैं तो आप वामिका गब्बी के इन ब्लाउज डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं।

व्ही नेक ब्लाउज डिजाइन

आप साड़ी या फिर लहंगे के साथ व्ही नेक ब्लाउज डिजाइन कैरी कर सकती हैं। व्ही नेक हैवी ब्रेस्ट पर बोल्ड लुक देंगे। 

स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन

वामिका गब्बी का ये स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। फिलहाल स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन बहुत ट्रेंड में चल रहे हैं।

हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन

अगर आप अपने लुक में हॉटनेस का तड़का लगाना चाहती हैं तो आप इस तरह के हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं।

ब्रालेट ब्लाउज डिजाइन

ब्रालेट ब्लाउज डिजाइन में वामिका गब्बी का लुक काफी शानदार लग रहा है। आप भी इस तरह के ब्लाउज को साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।

¾ स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन

अगर आप अपने लुक को शानदार बनाना चाहती हैं तो आप वामिका गब्बी की तरह ही ¾ स्लीव्स ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ