अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें 30 मिनट वॉक, जानिए फायदे


By Akshara Verma26, Aug 2025 02:00 PMjagran.com

30 मिनट वॉक करने के फायदे

क्या आप जानते हैं रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से हृदय मजबूत, ब्लड प्रेशर में नियंत्रित साथ ही, वजन में नियंत्रित होता है। आइए जानते हैं रोज पैदल चलने से शरीर को किन-किन फायदों का लाभ मिलता हैं।

हृदय स्वास्थ्य में सुधार

रोजाना 30 मिनट की तेज चाल से दिल की धड़कन नियंत्रित होती है, ब्लड प्रेशर कम होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों जैसे हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

वजन नियंत्रण

चलने से कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन घटाने और शरीर में अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

हड्डियों और मांसपेशियों में मजबूती

नियमित रूप से पैदल चलने से हड्डियां मजबूत होती हैं और मांसपेशियों की शक्ति व सहनशक्ति में वृद्धि होती है।

पाचन में सुधार

चलने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं।

इम्यून सिस्टम में वृद्धि

पैदल चलने से रक्त संचार बढ़ता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का प्रवाह बेहतर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

तनाव और चिंता में कमी

चलने से स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसोल कम होता है और 'हैप्पी हार्मोन' एंडोर्फिन रिलीज होते हैं, जो तनाव और चिंता को कम करते हैं।

मूड में सुधार

क्या आप जानते हैं पैदल चलने से लोगों के मूड में बेहतरीन बदलाव होते हैं। यह आपको खुश रखने में मदद करता है। साथ ही, आपको मानसिक शांति प्रदान करता हैं।

रोज 30 मिनट तक पैदल चलने से शरीर को इन फायदों का लाभ मिलता हैं। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva