शरीर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी पोषक तत्व और विटामिन की आवश्यकता है। ताकि आप बीमार न हो।
आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी विटामिन के बारे में बताएंगे, जो आपको डॉक्टर से दूर रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विटामिन-ए से भरपूर चीजों डाइट में शामिल करने से आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।
इसके लिए आप गाजर, शकरकंद, दूध, पपीता और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन-सी से भरपूर चीजें खाने से न सिर्फ हमारी इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है बल्कि त्वचा भी चमकदार बनती है।
आप इसके लिए संतरा, नींबू, आंवला, बेरीज, कीवी, टमाटर और काली किशमिश जैसी चीजें खा सकते हैं।
विटामिन-डी का सेवन करने से आपकी हड्डियां और दांत मजबूत हो सकते हैं। यह शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है।
आप इसके लिए सैल्मन, मैकेरल और जैसी मछलियां, अंडे की जर्दी, मशरूम और पनीर जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com