शरीर में कुछ विटामिन की कमी एंग्जायटी और पैनिक अटैक का कारण बनते हैं। वहीं, ये विटामिन आपके सोचने-समझने की क्षमता में भी एक बड़ी भूमिका निभाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर शरीर में किस विटामिन की कमी से व्यक्ति को घबराहट होने लगती है। आइए इस विटामिन के बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको विटामिन-डी3 के बारे में बता रहे हैं। जिन लोगों में विटामिन-डी3 की कमी होती है, उन्हें घबराहट होने लगती है। विटामिन-डी3 मेंटल हेल्थ को अच्छा बनाता है।
विटामिन-डी3 दिमाग में न्यूरो-स्टेरॉयड केमिकल की तरह काम करता है और एंग्जायटी व डिप्रेशन जैसी स्थिति को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
जब बॉडी में विटामिन-डी3 की कमी हो जाती है, तो सिजोफ्रेनिया अवसाद और सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर का खतरा बढ़ जाता है। इससे लोगों में एंग्जायटी और घबराहट बढ़ती जाती है।
अगर आप एंग्जायटी और घबराहट से राहत पाना चाहते हैं, तो इसके लिए अपनी डाइट में विटामिन-डी3 से जुड़े फूड्स शामिल कर सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार है।
विटामिन-डी3 के लिए आप दूध पी सकते हैं। अंडे खा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। इन चीजों को डाइट में शामिल करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com