शरीर में इम्यूनिटी कमजोर होने पर कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से परेशानी बढ़ने लगती है।
इस विटामिन की कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे दूर करने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए।
इम्यूनिटी कमजोर होने पर शरीर में सर्दी-जुकाम की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, व्यक्ति को कमजोरी और थकान का सामना करना पड़ता है।
शरीर में विटामिन सी की कमी होने पर पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे- कब्ज, दस्त, एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या होने लगती है।
शरीर में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट में खट्टे फल जैसे- संतरे, नींबू और अंगूर का सेवन करना चाहिए। इससे विटामिन सी की कमी दूर होने लगती है।
इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।
शरीर में विटामिन की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ