Vitamin-B12 की पूर्ति के लिए खाएं ये फल


By Ashish Mishra11, Jun 2025 08:00 AMjagran.com

विटामिन की कमी

शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि विटामिन बी12 की कमी की पूर्ति के लिए कौन से फल खाना चाहिए?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

विटामिन बी12 की कमी दूर करने वाले फल

कई फल ऐसे होते हैं, जिसे खाने से विटामिन बी12 की कमी दूर होने लगती है। इसके साथ ही, शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है।

संतरा खाएं

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी, विटामिन बी12 और अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसे खाने से विटामिन बी12 की कमी दूर होने लगती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

सेब खाएं

इसमें विटामिन बी12, विटामिन-सी और फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। इसे खाने से पाचन भी दुरुस्त रहता है और वजन भी कंट्रोल रहता है।

केला खाएं

इसमें भी पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से विटामिन बी12 की कमी दूर होती है और पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है।

ब्लूबेरी खाएं

इसमें विटामिन बी12 और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसे खाने से शरीर में बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।

थकान की समस्या

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर थकान और कमजोरी की समस्या होने लगती है। इसके साथ ही, चेहरे पर कालापन भी आने लगता है।

पढ़ते रहें

विटामिन की कमी को दूर करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ