शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई संकेत दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं कि विटामिन बी12 की कमी होने पर कौन से लक्षण दिखते हैं?
कई बार खानापन में बदलाव होने से शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है। इस कमी को पूरा करने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में Vitamin-B12 की कमी होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। वहीं, कई ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं, जिसे इग्नोर करने से बचना चाहिए।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर व्यक्ति की याददाश्त कमजोर होने लगती है, जिससे भूलने लगते हैं। इसके साथ ही, डिमेंशिया का भी खतरा बढ़ सकता है।
इस विटामिन की कमी से एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे स्किन पर पीलापन आने लगता है। इससे बचने के लिए विटामिन बी12 युक्त चीजों को खाना चाहिए।
शरीर में थकान और कमजोरी होना विटामिन बी12 की कमी के लक्षण हो सकते हैं। इसकी कमी से मांसपेशियां कमजोरी और एनर्जी की मात्रा भी कम होने लगती है।
विटामिन बी12 की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन भी कम हो जाता है, जिससे एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति के दिल की धड़कन बढ़ना, सांस फूलना और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में दूध, दही, पनीर, चीज जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स, मांस, मछली, अंडे और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में विटामिन की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ