विटामिन बी12 एक ऐसा पोषक तत्व है, जो शरीर के ब्लड और नर्व सेल्स को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर हमें कुछ संकेत देता है, जिसे समय रहते पहचानकर इसे ठीक करना चाहिए।
ऐसे में आज हम आपको विटामिन बी12 की कमी से जुड़े संकेतों के बारे में आपको बताएंगे। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें।
विटामिन बी12 की कमी से जुड़े नर्व डैमेज के दौरान हाथों या पैरों में झुनझुनी शुरू हो जाती है, जो इसका एक मुख्य संकेत है।
विटामिन बी 12 नर्व फंक्शन का समर्थन करता है, ऐसे में अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो नर्व डैमेज भी हो सकता है और नतीजतन डिमेंशिया भी हो सकती है।
विटामिन-बी12 खून बनाने में मदद करता है। इसकी कमी होने के कारण खून बनना कम हो जाता है, जिसके कारण शरीर में कमजोरी और थकावट महसूस होती है।
विटामिन-बी12 की कमी से रेड ब्लड सेल बनने कम हो जाते हैं। इससे एनीमिया हो जाता है और त्वचा का रंग फीका सा नजर आने लगता है।
विटामिन-बी12 की कमी के कारण जीभ में सूजन भी आ सकती है। इस कंडीशन को ग्लोसाइटिस कहते हैं। इसमें जीभ का रंग भी असामान्य लाल हो जाता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com