किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है?


By Ashish Mishra28, Apr 2024 05:04 PMjagran.com

विटामिन की कमी

शरीर में विटामिन की कमी होने से कई परेशानिया उत्पन्न होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि शरीर में किस विटामिन की कमी होने पर ज्यादा नींद आती है?

ज्यादा नींद आना

कई लोगों को रात में सोने पर्याप्त नींद लेने के बाद भी नींद आती है। ऐसे लोगों में विटामिन की कमी होती है।

विटामिन बी12 की कमी

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर ज्यादा नींद आती है। विटामिन बी12 की कमी बुजुर्गों में ज्यादा होती है।

मानसिक समस्या का सामना करना

विटामिन बी12 की कमी से व्यक्ति को मानसिक समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ज्यादा नींद भी आने लगती है।

विटामिन बी12 की कमी को पूरा करना

इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए पोषक युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप डाइट में सोयाबीन, दही, दूध, पनीर आदि शामिल कर सकते हैं।

विटामिन-डी की कमी

शरीर में विटामिन-डी की कमी से भी ज्यादा नींद आने की समस्या होती है। विटामिन-डी की कमी से हड्डियों के साथ इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है।

विटामिन-डी की कमी को पूरा करना

शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए सुबह धूप में टहलना चाहिए। इसके अलावा संतरे का जूस, सोयाबीन और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं।

एक्सरसाइज करना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होने लगती और शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है।

पढ़ते रहें

शरीर में होने वाली समस्याओं को दूर करने के उपाय को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ