अक्सर मौसम में बदलाव होने या हवाओं के चलने से लोगों के होंठ फटने लगते हैं। कई बार ऐसा विटामिन की कमी से भी होता है। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से होंठ फटने लगते हैं?
कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इस कमी को दूर करने के लिए पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से परेशानियां बढ़ने लगती हैं।
शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इससे चेहरे काला होने लगता है और होंठों पर भी नेगेटिव प्रभाव पड़ने लगता है।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर होंठ फटने लगता है। इसके साथ ही, चेहरे पर रूखापन और मुंह में छाले पड़ सकते हैं।
कई बार लोगों के स्किन पर अचानक खुजली होने लगती है। ऐसा शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर हो सकता है। इस लक्षण को इग्नोर करने से स्किन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर दाग-धब्बे होने लगते हैं। इसके साथ ही, स्किन पर पीलापन आ सकता है और लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं।
इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में मांस, मछली, अंडे, दूध, पनीर, अनाज और सोयाबीन आदि चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे खाने से स्किन हेल्दी रहती है।
शरीर में विटामिन की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ