किस विटामिन की कमी से चेहरा होता है काला? ऐसे पाएं छुटकारा


By Ashish Mishra08, Nov 2024 03:36 PMjagran.com

चेहरे पर कालापन

कई बार शरीर में विटामिन की कमी से चेहरे पर कई लक्षण दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से चेहरा काला होने लगता है?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

विटामिन की कमी

विटामिन की कमी होने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर चेहरे पर कालापन आने लगता है, जिससे देखने में भद्दा लगने लगता है।

विटामिन बी12 की कमी

शरीर में विटामिन बी12 की कमी का असर चेहरे पर भी नजर आता है। इससे चेहरे पर दाग-धब्बे और कालेपन की समस्या होने लगती है।

स्किन में इंफेक्शन होने का खतरा

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, थकान और कमजोरी की समस्या होने लगती है।

चेहरे पर झुर्रियों की समस्या

विटामिन बी12 की कमी होने पर चेहरे पर झुर्रियों होने लगती है। इसके अलावा, स्किन रूखी और बेजान सी होने लगती है। इससे बचने के लिए खानपान को दुरुस्त रखना चाहिए।

विटामिन बी12 के लिए खाएं ये चीजें

शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए अंडे, दूध, पनीर, चुकंदर का जूस और पालक का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से चेहरे पर ग्लो आने लगता है।

चेहरे पर एलोवेरा लगाएं

चेहरे से कालापन दूर करने के लिए ऐलोवेरा का उपयोग करें। इसके उपयोग से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

चेहरे पर ग्लो लाने वाली टिप्स के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ