Vitamin B12 की कमी से हो सकती है यह 1 बीमारी


By Farhan Khan20, Jan 2025 07:00 AMjagran.com

विटामिन-बी12 क्या है?

हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में विटामिन-बी12 भी शामिल है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।

विटामिन-बी12 क्यों जरूरी है?

विटामिन-बी12 मस्तिष्क और तंत्रिका कोशिकाओं के विकास में भी सहायता करता है। इस विटामिन को कोबालामिन भी कहा जाता है।

विटामिन-बी12 की कमी से हो सकती है यह बीमारी

आज हम आपको एक ऐसी बीमारी के बारे में बताएंगे, जो आपको विटामिन-बी12 की कमी से हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

घटने लगती है ब्लड सेल्स की संख्या

विटामिन-B12 का सबसे अहम काम शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करना होता है। शरीर में इस तत्व की कमी हो जाए, तो ब्लड सेल्स की संख्या घट सकती है।

हो सकता है एनीमिया

ब्लड सेल्स की संख्या घटने से आपको एनीमिया हो सकता है। यह एक बेहद गंभीर बीमारी है। इसमें आपको थकान, कमजोरी, और सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

विटामिन-बी12 से जुड़े फूड्स

अगर आप एनीमिया से बचना चाहते हैं, तो आपको विटामिन-बी12 से जुड़े फूड्स का सेवन करना चाहिए। आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स खाएं

आप डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और पनीर का सेवन कर सकते हैं। ये विटामिन-बी12 के अलावा प्रोटीन, कैल्शियम,जिंक और पोटैशियम आदि से भरपूर होते हैं।

उबले हुए अंडों का सेवन करें

आप उबले अंडे खा सकते हैं। अंडे की जर्दी में विटामिन-बी 12 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा अंडे प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com