बरसात में मुन्नार की इन जगहों को करें विजिट, मिलेगा सुकून


By Farhan Khan25, Jun 2025 03:21 PMjagran.com

शुरू हो चुकी है बरसात

बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। इसके चलते लोगों का लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल चुका है। लोगों ने बरसाती फूड्स खाना शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ घूमने निकल गए हैं।

मुन्नार की इन जगहों को करें विजिट

आप भी अगर बरसात में घूमने का मन बना रहे हैं, तो ऐसे में आपको मुन्नार की इन जगहों को विजिट करना चाहिए। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें।

एराविकुलम नेशनल पार्क

आपको मुन्नार में स्थित एराविकुलम नेशनल पार्क विजिट करना चाहिए। यह पार्क नीलकुरिंजी फूल के लिए मशहूर है। एराविकुलम नेशनल पार्क मानसून में वादियां हरी-भरी हो जाती हैं।

मट्टुपेट्टी डैम

बारिश के मौसम में मुन्नार की मट्टुपेट्टी डैम जगह देखने लायक होती है। यहां आप मानसून के दौरान बोटिंग कर सकते हैं। बारिश की नन्ही नन्ही फुहारे मट्टुपेट्टी डैम को और ज्यादा खूबसूरत बना देती है।

चाय के बागान देखें

मुन्नार में आप चाय के बागान देख सकते हैं। यहां पर टाटा टी म्यूजिम देख सकते हैं। म्यूजिम देखकर आपको अच्छा फील होगा। मानसून में यहां की हरियाली बेहद प्यारी लगती है।

टॉप स्टेशन

अगर आप दुनिया में ही स्वर्ग का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको एक बार मुन्नार में टॉप स्टेशन घूम सकते हैं। यहां आप बादलों को छूते हुए नजारे देख सकते हैं।

अटुकल झरना

बारिश के मौसम में झरने का कोई जवाब नहीं होता और मुन्नार के अटुकल झरने का तो कहना ही क्या। आपको एक बार अटुकल झरना देखना चाहिए।

रेनकोट या छाता जरूर रखें

हालांकि, मुन्नार जब भी जाए, तो अपने पास रेनकोट या छाता जरूर रखें। आपको एक कैमरा भी साथ लेकर जाना चाहिए। जिसके जरिए आप यादगार पल कैमरे में कैद कर सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com