दिल्ली खानपान के साथ-साथ अपनी ऐतिहासिक इमारतों और खूबसूरत नजारों के लिए भी जानी जाती है। वहीं, मानसून भी शुरू हो चुका है। लोग घूमने जा रहे हैं।
अगर आप भी मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसे में दिल्ली की ये जगहें आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगी। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें।
मानसून के दौरान आप दिल्ली में स्थित लोधी गार्डन घूमने जा सकते हैं। यहां आपको 15वीं और 16वीं शताब्दी के लोधी वंश के मकबरे और ऐतिहासिक स्मारक देखने को मिलेंगे।
लोधी गार्डन में मौजूद हरी-भरी घास, फूलों की क्यारियां और शांत माहौल इस जगह को एकदम परफेक्ट बनाता है। आपको भी एक बार जरूर यहां घूमने आना चाहिए।
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको आपकी पांचों इंद्रियों का ज्ञान होगा। गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में सुगंधित फूल और बजते हुए पानी के फव्वारे देखने को मिलेंगे।
इसके अलावा गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में विभिन्न बनावट वाली मूर्तियां और रंग-बिरंगे पौधे भी मौजूद है। यहां आपको अपने पार्टनर के साथ एक बार जरूर आना चाहिए।
यह पार्क नेचर के जीते-जागते नमूनों में से एक है। नेहरू पार्क चाणक्यपुरी में स्थित है। यह पार्क ओपन स्पेस, लॉन और शांत माहौल के चलते पिकनिक मनाने के लिए एकदम बेस्ट जगह है।
नेहरू पार्क में अक्सर यहां म्यूजिक कॉन्सर्ट और कल्चरल इवेंट्स ऑर्गेनाइज होते रहते हैं। आप इनमें पार्टिसिपेट कर अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com